पीलीभीत में तीन दिवसीय जनपदीय 68 वीं माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। मंगलवार को गांधी स्टेडियम खेल मैदान में हुई सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेक प्रतियोगिता में अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की नैनसी प्रथम, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की ज्योति द्वितीय, वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज की सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में छात्रा उषा प्रथम, सीतू द्वितीय और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 3000 मी की दौड़ में अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रियांशी प्रथम, अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज की सीतू द्वितीय, इसी कॉलेज की शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। इसके सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों अच्छा प्रदर्शन किया।