पीलीभीत के अमरिया तहसील क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर पर रेत में राख मिलाकर बिक्री करने का खेल सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर अमरिया एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को छापा मारा तो क्रेशर परिसर में राख के कई ढेर लगे मिले। इससे राख मिलाकर रेत बेचने का धंधा करने की बात कही जा रही है। रेत का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।