पीलीभीत के कलक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। कमिश्नर बरेली ने गांधी सभागार के आसपास झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों में भी एक घंटा श्रम दान किया गया।