फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों ने दी निपुण असेसमेंट परीक्षा

मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 11:02 AM IST

पीलीभीत जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने मंगलवार को ओएमआर पर निपुण असेसमेंट परीक्षा (नैट) दी। परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से शुरू हुई। पहले दिन सोमवार को कक्षा एक से तीन के छात्रों ने निपुण एसेसमेंट टेस्ट दिया था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से प्रश्नों का उत्तर पूछकर ओएमआर शीट भरी थी। जिले के 1499 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के करीब 1.68 लाख विद्यार्थी नैट में प्रतिभाग कर रहे हैं। मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिलगंवा में निपुण टेस्ट निर्धारित समय पर शुरू हुआ। विद्यार्थियों को ओएमआर सीट दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें