फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में फसल की रखवाली करने गए किसान को मगरमच्छ ने मार डाला

पीलीभीत में शुक्रवार की शाम फसल रखवाली करने खेत गए अमरिया तहसील के गांव भंगा मोहम्मद गंज निवासी 70 वर्षीय रामभरोसे को मगरमच्छ देवहा नदी में खींच ले गया। तलाश में जुटे परिजन शनिवार की दोपहर नदी किनारे पहुंचे तो बुजुर्ग के शव को मगरमच्छ खा रहा था। इसका पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शोरशराबा होने पर मगरमच्छ नदी में चला गया। लोगों ने सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, घटना के बाद इलाके में दहशत है। लोग नदी किनारे जाने से भी डर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें