पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात घेराबंदी कर गोवंशीय पशु का कटान करने जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपियों ने अपना नाम सरैनी तुरकुनिया निवासी इकराम, सलीम व बांसखेड़ा निवासी शाहिद और फुरकान बताया गया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव सरैनी तुरकुनिया के पास धान के खेत में कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर उनकी घेराबंदी करके उनको पकड़ने का प्रयास किया गया। तीन आरोपी मौके पर पकड़े लिए गए। चौथा आरोपी इकराम भागने लगा, मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसका उपचार कराया जा रहा है।