पीलीभीत लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू ने मंगलवार को अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने नकटा दाना चौराहे पर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। वहां से अपनी कार से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दिया। अनीस अहमद खान बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। बसपा सरकार में मंत्री भी रहे। फूलबाबू 2009 और 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वह तीसरे नंबर पर रहे थे।