फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में आधी रात किसान के घर में घुसा बाघ, गांव में फैली दहशत

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव अटकौना में सोमवार रात करीब एक बजे किसान सुखविंदर सिंह के घर में बाघ घुस गया। टॉयलेट करने उठे बच्चे की दीवार पर बैठे बाघ पर नजर पड़ी तो वह चीख पड़ा। परिवार के लोग जाग गए। खबर फैलते ही गांव में दहशत फैल गई। मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद करीब पांच बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दीवार के चारों ओर जाल लगा दिया गया। मंगलवार सुबह होते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। किसानों का कहना है कि आठ घंटे बीतने के बाद भी विभाग के हाथ खाली हैं। भीड़ को रोकने के लिए एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। किसान का कहना है कि वन विभाग के आला अफसर सुबह 10 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें