सावन के तीसरे सोमवार को पीलीभीत के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रात तीन बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। हरिद्वार और कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर आए सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक गेट को बंद कर दिया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। इसके अलावा पूरनपुर और बीसलपुर के शिवालयों में भी भारी भीड़ रही। पूरनपुर में बाइक कावड़ यात्रा भव्य रूप से निकल गई। इसमें लोगों ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।