पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बहादुरपुर पेट्रोल पंप और देवहा नदी के बीच गन्ने के खेत में बुधवार दोपहर एक नरकंकाल मिला। सूचना पर ग्रामीण जमा हुए तो कपड़ों से मृतक की पहचान बहार जागीर गांव निवासी सर्वेश कश्यप के रूप में हुई। 35 वर्षीय सर्वेश कश्यप करीब पांच माह पूर्व लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। कपड़ों से पहचान के बाद उसके भाई ने बताया कि सर्वेश के लापता होने से पहले चाचा से झगड़ा हुआ था। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।