फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, विधि-विधान से की पूजा

Mukesh Kumar Updated Sat, 16 May 2026 04:13 PM IST

पीलीभीत जिले में शनिवार को वट सावित्री व्रत का पूजन श्रद्धा से किया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक वट वृक्षों के नीचे पूजन का आयोजन किया गया। बिलसंडा में भी सुहागिनों ने पूरे विधि-विधान से व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए पूजन किया। जिले के शीतलपुर गांव स्थित सिद्धबाबा मंदिर परिसर में सबसे अधिक महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पारंपरिक सुहाग के जोड़े में सज-धज कर वट वृक्ष का सविधि पूजन करने पहुंची। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर महिलाओं के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें