प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम कर ईंधन बचाने की अपील का पीलीभीत जिले में बड़ा असर दिख रहा है, डीएम और एसपी पहले ही अपनी एस्कॉर्ट छोड़ चुके हैं, शनिवार को पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर अमरिया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जाने के लिए जिला स्तरीय अफसर अपनी गाड़ी छोड़ बस की सवारी से रवाना हुए। शनिवार को अमरिया तहसील में लगने वाले समाधान दिवस में जिले भर के अधिकारी अपने आवास से बस में सवार हुए व अमरिया में लगने वाले समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, एआर कॉपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। अफसरो ने इस मुहिम के साथ जुड़ने की भी अपील की।