पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। गांव टिकरी के पास सड़क पार कर रहे गांव जोगीठेर निवासी जयवीर (30) को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।