फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के भक्तों में उल्लास, पीलीभीत के शिवालयों में उमड़ी भीड़

पीलीभीत में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु शुक्रवार तड़के चार बजे से ही शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के गौरी शंकर मंदिर, अर्ध नारीश्वर मंदिर, दूधिया नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई। इकोहत्तर नाथ महादेव मंदिर, अमरिया, बीसलपुर, पूरनपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। हजारों भक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें