पीलीभीत जिले में सेटेलाइट की ओर से खेत में पराली जलने की मिल रही सूचना पर किसानों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पूरनपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है। सेटेलाइट के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि तहसील पूरनपुर के गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर के रहने वाले किसान जगविंदर सिंह के खेत में पराली जलाई गई है। इस पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सूचना के आधार पर गाटा संख्या 147 पर देखा गया तो वहां पर धान की फसल खड़ी थी। सेटेलाइट की गलत सूचना से किसानों में रोष देखा गया।