फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में नौगंवा पकड़िया चेयरमैन के पति ने किसान को पीटा, सुनगढ़ी थाने में हंगामा

पीलीभीत शहर से सटी नगर पंचायत नौगंवा पकड़िया की चेयरमैन के पति संतोख संधू पर किसान की पिटाई का आरोप लगा है। भड़के किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान बृहस्पतिवार को सुनगढ़ी थाने में धरने पर बैठ गए। थाने में हंगामा किया। किसानों ने चेयरमैन के पति पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पीड़ित निसार शाह निवासी इस्लामनगर नौगंवा पकड़िया ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे नगर पंचायत के चेयरमैन के पति ने उसे फोन कर बुलाया। कार्यालय में पहुंचते ही चेयरमैन पति और अन्य सभासदों ने उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर मारा पीटा। पिटाई करने वालों में कुछ सभासद और चेयरमैन पति के साथी शामिल हैं। किसान की पिटाई का पता चला तो किसान संगठनों के लोग सुनगढ़ी थाने पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें