फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ प्रभावितों के लिए कम्युनिटी किचन में बन रहा भोजन, डीएम ने परखी गुणवत्ता

मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 02:05 PM IST

पीलीभीत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को सदर तहसील में संचालित कम्यूनिटी किचन पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए बन रहे खाने की गुणवत्ता देखी। कितने लोग प्रभावित हैं, इसके बारे में पूछा और लंच पैकेट की जानकारी ली। सदर तहसील क्षेत्र के आठ गांव बाढ़ प्रभावित हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया भी साथ रहीं। इसके बाद डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। डीएम और एसपी पीएसी के वाहन में सवार होकर बीसलपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे और लोगों से बात की। राहत सामग्री और लंच पैकेट वितरण की जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें