पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मंगलवार को इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान वहां पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।