फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल ही जीवन का आधार... एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई संरक्षण की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jul 2026 01:53 PM IST

पीलीभीत में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल जीवन का आधार है और तेजी से घटते भूजल स्तर तथा बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक जीवन में जल की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा आमजन को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील 
शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना और समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना रहा।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/क्राइम सुरेंद्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें