पीलीभीत में सोमवार को जिलेभर में मूसलाधार बारिश हुई। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के उफनाने से चंदिया हजारा के समीप बनाया गया तटबंध (डौला) और परकोपाइन का कार्य क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले साल नौ करोड़ और इस साल तीन करोड़ रुपये की लागत से यह बचाव कार्य कराया गया है। राहुलनगर के समीप बचाव कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। तटबंध और परकोपाइन का क्षतिग्रस्त होने से खेतों में जलभराव हुआ है। शारदा नदी का जलस्तर और बढ़ने पर बाढ़ की आशंका से नदी किनारे के लोगों में खलबली मची है।