पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को निगोही ब्रांच नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवक की दायीं कलाई पर मेरी जान खुशबू लिखा है। बाएं हाथ पर मनोज लिखा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।