फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के खमरिया पुल गांव में ताजिया मार्ग को फिर विवाद, तनाव

मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jul 2025 09:11 AM IST

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में ताजियों के मार्ग को लेकर खमरिया पुल गांव में फिर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने अपना धार्मिक स्थल बताते हुए ताजिया निकलवाने से साफ इन्कार कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति हो गई। विश्व हिंदू परिषद समेत संगठन के लोग भी गांव में पहुंच गए। सूचना मिलने पर एएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद पूर्व में निर्धारित रास्ते से ताजिया निकलवाने पर सहमति बनवाई। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें