फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में कार से बाइक छू जाने पर युवक को पीटा, चौराहे पर मची अफरातफरी

पीलीभीत में शनिवार दोपहर शहर के गौहनिया चौराहे पर हंगामा हो गया। कार से बाइक छू जाने पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार को जमकर धुन दिया। करीब 10 युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा। मारपीट से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। जाम की स्थिति हो गई। चौराहे पर यातयात व्यवस्था संभालने में लगे छह से अधिक होमगार्ड और यातायात पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। राहगीरों और दुकानदारों के बीच बचाव के बाद कार सवार युवक और उनके साथी भाग गए। थोड़ी देर बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल की। पुलिस अब कार सवारों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें