फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौकीदार नहीं पहुंचा महाविद्यालय, सूचना पर तहसीलदार ने तुड़वाया ताला, तब शुरू हुआ शिक्षण कार्य

पीलीभीत के बीसलपुर में राजकीय महाविद्यालय का चौकीदार वीरेंद्र कुमार मंगलवार को निर्धारित समय पर महाविद्यालय नहीं पहुंचा। उसका फोन भी स्विच ऑफ था। इसकी वजह से विद्यार्थियों को दो घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने ताला तुड़वाया, तब विद्यार्थी अंदर पहुंचे। मंगलवार को महाविद्यालय का चौकीदार समय से महाविद्यालय नहीं पहुंचा। इसके बाद एक कर्मचारी को उसके घर भेजा गया तो वह घर पर भी नहीं मिला। उसके घरवालों ने भी उसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने कोतवाल संजीव शुक्ला और एसडीएम नागेंद्र पांडेय को इस मामले की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार करम सिंह ने पुलिस और महाविद्यालय स्टाफ के सामने गेट पर लगे ताले को तुड़वाया। इसके बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें