पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी सर्वेश दुष्कर्म के मामले में बरेली जेल में सजा काट रहा था। वह कई महीनों से बीमार चल रहा था। लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पांच दिन बाद मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचाया गया। शव के पहुंचने के करीब छह घंटे बाद विधायक स्वामी प्रवक्तानंद की मौजूदगी में प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने पर अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही।