फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: तीन शावकों के साथ सड़क पर आई बाघिन, दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी

Fri, 09 Jan 2026 09:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार को जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को उस समय खास अनुभव मिला, जब एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर चहलकदमी करती नजर आई। बाघों के दीदार के शौकीनों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व इन दिनों सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है। यहां रोजाना बाघों के अद्भुत नजारे पर्यटकों को देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को ठंड के बीच जंगल सफारी करने पहुंचे सैलानियों को बाघ के भी दीदार हुए। पक्की पटरी पर एक नहीं बल्कि बाघिन के साथ तीन शावकों की चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। यह दृश्य सैलानियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहा। वर्तमान में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शीतलहर का असर भी जारी है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसके बावजूद सैलानी की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की सफारी में भी अच्छी-खासी भीड़ रही। सैलानी पूरे उत्साह के साथ जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आए। बाघिन और उसके शावकों के दीदार ने सफारी का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें