फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड: परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था शूटर राजकुमार, सीबीआई ने छपार टोल पर धर दबोचा

मुज़फ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को आज सुबह वेस्ट यूपी से गिरफ्तार कर लिया। बलिया जिले के रातोपुर निवासी शूटर राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया। बताया गया है कि आरोपी अपने परिवार के साथ हरिद्वार से वापस लौट रहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पहले से ही टोल प्लाजा के पास तैनात थी। स्थानीय पुलिस और सीबीआई की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी को पहले से ही आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिल चुकी थी। इसके बाद टीम ने छपार टोल प्लाजा के आसपास घेराबंदी कर दी। सोमवार तड़के जैसे ही आरोपी की गाड़ी टोल के पास पहुंची, केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें