फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान छिपाकर दुकान चलाने वालों का करेंगे विरोध : यशवीर महाराज

मुजफ्फरनगर में यशवीर आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पहचान छिपाकर दुकान चलाने वालों का विरोध किया जाएगा। हरिद्वार से पुरामहादेव तक पांच हजार युवाओं की टोली बनाकर निरीक्षण किया जाएगा। दो साल पहले भी यह मांग उठाई गई थी।सोमवार को जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। पहचान छिपाकर होटल, ढ़ाबे, चाय, फल, जूस की दुकान चलाने वाले लोगों का विरोध करेंगे। कांवड़ के दौरान यदि कोई भी अपनी पहचान छिपाकर हिंदुओं के नाम से होटल, ढाबे संचालित करता हुआ मिला तो उसके सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि दुकानों पर अपना नाम मोटे अक्षरों में लिखें , भगवान वराह का चित्र के अलावा भगवा ओम् का झंडा लगाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें