मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। सभी ने चुनाव संबंधित सामग्री प्राप्त की। चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव के लिए 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई है। चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए कर्मचारी रवाना हो गए हैं। बातों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। बुधवार सुबह मतदान होगा।