मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र के गांव करवाड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार से तालाब की जमीन पर श्मशान घाट बनाए जाने के विरोध में श्मशान घाट पर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने पर बैठे पंकज, सतेंद्र,आशीष, राजेंद्र, देवेंद्र, हरेंद्र, सौदान, बिजेंद्र आदि को तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने पहुंच कर समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। प्रधान शिक्षा देवी का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि है और गांव में अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यह जगह तालाब की नहीं, ग्राम पंचायत की बंजर भूमि है।