मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी में महाराणा प्रताप स्मारक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। स्मारक पर मृगेन्द्र ब्रहाचारी ने हवन पूजन संपन्न कराया। संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि देश और धर्म के लिए अपना बलिदान देते हुए महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाईं, जंगलों में रहे लेकिन मुस्लिम शासक अकबर के सामने सिर नहीं झुकाया। महाराणा प्रताप का जीवन उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो थोडे़ से स्वार्थ में देश और धर्म के साथ गद्दारी कर जाते हैं। यज्ञमान बिरालसी गांव के प्रधान लोकेश कुमार रहे।