मुजफ्फरनगर सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि कासमपुर- दतियाना मार्ग पर एक संदिग्ध युवक बाइक पर घूम रहा है। पुलिस ने पहुंच कर उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में घुस गया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी बदमाश पंजाबी कॉलाेनी मीरापुर निवासी सार्थक घायल हो गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ एक दिसंबर 2024 को दतियाना में मोहित के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उससे एक पिस्टल, दो मैगज़ीन, सात कारतूस , पांच सौ रुपए व एक चोरी की संदिग्ध बाइक बरामद की। सीओ सदर ने बताया कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के 9 मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग प्रकरण में मोहित ने गांव के ही अनुराज व प्रवीण को नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य आरोपी फरार है। -------