फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने के लिए शिव सेना ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की तैयारी

मुजफ्फरनगर जिले का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने की मांग को लेकर शिव सेना व क्रांति सेना ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि एमएलसी मोहित बेनीवाल के इस मामले को सदन में उठाने से शिवसेना की तीन दशक पुरानी मांग को बल मिला है। इससे पहले नब्बे के दशक में शिवसेना ने यह मांग उठाई थी। उस समय धरने प्रदर्शन किए थे। इस मांग को लेकर शिवसेना अब नए सिरे से बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस दौरान मुकेश त्यागी, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, आदित्य कश्यप, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर जुटाया जा रहा समर्थन मुजफ्फरनगर जिले का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों का समर्थन और मत जानने की कोशिश शुरू हो गई है। विभिन्न संगठनों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बृहस्पतिवार को लोगों की राय जानी गई। पक्ष विपक्ष में इस पर मतदान और अपनी-अपनी राय रखने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें