मुजफ्फरनगर शहर के शिवचौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने जल चढ़ाया। शिव चौक के पुजारी आचार्य हरीश भारद्वाज ने बताया कि कांवड़िया शुभ चार बजे जल अर्पित कर अपने गंतव्य की और रवाना हुए। अन्य श्रद्धालु भी सुबह चार बजे से लंबी कतार में लगे हुए हैं। शहर सहित देहात के क्षेत्रों से आकर पूजा अर्चना कर रहें हैं ।