मुजफ्फरनगर। खतौली में प्रेमिका ममता की हत्या करने के बाद आरोपी मोहल्ला होली चौक पक्का बाग निवासी संदीप नामदेव शव को रेहड़े में रखकर गंगनहर तक ले गया था। रास्ते में लगे सीसीटीवी की फुटेज शनिवार को वायरल हुई। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को बैडशीट में लपेटा। इसके बाद घर के सामने खाली प्लाट में खड़े रेहड़े में शव ले जाकर उसे गंगनहर में डालने का प्रयास किया। इसी बीच मुख्य मार्ग से गाड़ी आती देख कर वह शव को कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलिंग और दीवार के बीच में छोड़कर भाग गया था।