फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस ने चार हथियार तस्करों को पकड़ा, दस अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह विदेशी पिस्टल, तीन देसी तमंचे, एक मस्कट और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोरम गेट नंबर दो स्थित यात्री प्रतीक्षालय से इन अभियुक्तों को पकड़ा। मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए वहां मौजूद हैं। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध शस्त्र और कारतूस मिले। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आकाश उर्फ शुगनू (25), सनी (23), निखिल उर्फ निक्की (24) और शुभम (24) शामिल हैं। आकाश उर्फ शुगनू मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव का निवासी है। सनी और शुभम दोनों मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव के रहने वाले हैं। निखिल उर्फ निक्की मेरठ के सरुरपुर नगर थाना क्षेत्र के पथौली गांव का निवासी है। पुलिस इन अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें