अमर उजाला फाउंडेशन की और से रुड़की रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सशक्त महिलाएं, समृद्ध समाज विषय पर महिलाओं ने विचार साझा किए। बैंक से सेवानिवृत मधु भार्गव ने कहा कि महिला तभी सशक्त होगी, जब वह आत्मनिर्भर होगी। इसलिए महिलाओं को बेटों की तरह ही बेटियों की आत्मनिर्भरता पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे निश्चित रूप से समाज भी आगे बढ़ेगा। रोटरी क्लब की अध्यक्ष अंजलि गुप्ता ने कहा कि बेटियों को संस्कारों के साथ खुद के लिए जीना भी सिखाए। कवियत्री निधि ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के आगे बढ़ने को लेकर सोच बदली है।