फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हन बनीं नागालैंड की लिका

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 में चयनित आईपीएस रमणीक त्यागी नागालैंड की रहने वाली लिका अचुमि के साथ विवाह बंधन में बंध गए। मंगलवार रात कसबे में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। त्यागी की तैनाती नागालैंड में है। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी रमणीक त्यागी गौतम को देश में 437 रैंक मिली थी। वर्ग निर्धारण में उन्हें आईपीएस कैडर मिला । प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती नागालैंड में है। यहीं पर उनका परिचय दीमापुर की रहने वाली लिका अचुमि से हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया। लिका भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत है। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें