चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। 486 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। 290 करोड़ रुपये की आय का बजट भी आम सहमति से स्वीकृत किया। इस बैठक में कुल 159 प्रस्तावों वाले एजेंडे को मात्र 20 मिनट में मंजूरी दे दी गई।