फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के ज्यादा, गणित के कम पूछे गए प्रश्न

मुजफ्फरनगर में बनाए गए 17 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। अधिकांश प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित थे, जबकि गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कम पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र संतुलित और अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे उन्हें परीक्षा देने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी और पूरी प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें