मुजफ्फरनगर में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बझेड़ी, पीनना बाईपास और शिव चौक समेत प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई कांवड़ियों को जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा।