पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोक दल के नेता नूर सलीम राना उर्फ पप्पू की रोलिंग मिल पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। जीएसटी टीम को नूर सलीम राना की फैक्टरी में कर चोरी और अनियमितताओं की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुबह जीएसटी अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ फैक्टरी पर जांच शुरू की।