फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अमर उजाला गांव महोत्सव में किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों व व्यापारियों का सम्मान

Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 01:11 PM IST

मुजफ्फरनगर में अमर उजाला गांव महोत्सव के अंतिम दिन किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों, व्यापारियों, पुलिसकर्मियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि गांवों की समृद्धि से ही देश की वास्तविक तरक्की संभव है और सरकार भी गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं नन्हें कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। रुड़की रोड स्थित वसुंधरा कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान स्टॉल संचालकों को भी सम्मानित किया गया। मंच से विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें