मुजफ्फरनगर में देर रात शहर कोतवाली पुलिस की गांव बाननगर के जंगल में अंडरपास के पास पांच गोकशो के साथ मुठभेड़ हो गई। सभी को पकड़ लिया। इनमें तीन गोकश घायल हुए है। शहर कोतवाली पुलिस देर रात दीदाहेडी के जंगल में चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान अंडरपास के पास गोकश गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिली। तब पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोकशो ने पुलिस पर फायरिंग की तब जवाबी कार्रवाई में चरथावल थाने के गांव दद्देडू कला निवासी मुजफ्फर उर्फ काला, भोपा थाने के गांव सीकरी निवासी दो सगे भाई सोनू उर्फ फरीद एवं फुंनना उर्फ नजर घायल हो गए। उनके दो साथी शहर कोतवाली के गांव मिमलाना निवासी फैसल व चरथावल के गांव दद्देडू कला निवासी तनवीर को भागते हुए पकड़ा गया। आरोपियों से तीन तमंचे, दो चाकू , कारतूस व दो बाइक के अलावा गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है