मुजफ्फरनगर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मेरिट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। जिले के सभी महाविद्यालयों ने अपनी मेरिट सूची जारी कर दी है। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि पहली मेरिट में स्थान प्राप्त कने वाले छात्रों को चार दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद दूसरी मेरिट जारी होगी।