फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता रैली, छात्रों ने दिया संदेश

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म महाविद्यालय में नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से टू नो ड्रग्स विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रहरी क्लब के तत्वावधान में निकाली गई इस रैली को प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर भोपा पुल होते हुए वापस महाविद्यालय में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्रों ने नशा मुक्त भारत का सपना, हम सब मिलकर करेंगे अपना और युवा शक्ति का यही संदेश - नशा मुक्त हो अपना देश जैसे नारों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. शिवानी मौर्य, डॉ. आशना गुप्ता एवं डॉ. पवन कुमार का विशेष योगदान रहा, जबकि अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें