मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के मामले में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की। विधायक पंकज मलिक ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।