मुजफ्फरनगर में श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से आयोजित 49वें रामलीला महोत्सव में बाली वध के बाद लंका दहन की लीला का मंचन किया। भगवान राम ने सुग्रीव को बाली के वध का वचन दिया। सुग्रीव को उसकी पत्नी और राजपाट वापस दिलाया। हनुमान सीता की खोज में निकले और अशोक वाटिका में भेंट के बाद पूरी वाटिका को उजाड़ दिया।