फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: डीएम ऑफिस पर रोती हुई पहुंची मासूम, मोतियाबिंद से जूझ रही बच्ची की आंखें छलकीं, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के सामने एक मासूम बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी। उसके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। बच्ची ने बताया कि उसकी आंखों में मोतियाबिंद है और इलाज कराने की स्थिति में परिवार नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण वो दर-दर भटक रही थी। बच्ची की मासूम अपील सुनते ही डीएम उमेश मिश्रा भावुक हो गए और तत्काल मदद के निर्देश दिए। उन्होंने बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि उसका समुचित इलाज कराया जाए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें