मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज रावापुर सढ़ेड़ी में प्रार्थना सभी के दौरान विद्यार्थियों को मॉकड्रिल और ब्लैक आउट की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि ब्लैकआउट खतरे से बचने के लिए किया जाता है। इस दौरान सभी को सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पालन करना है। सायरन बजने पर घर या सुरक्षित स्थानों पर जाएं। घरों की सभी बत्तियां बंद रखनी है । इसके साथ ही उन्होंने तीन बार बजने वाले सायरन की भी जानकारी दी। सभा में सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।